Wednesday, April 15, 2015

Penned a Ghazal Today 15April 2015 16:23 with the beher 122 122 122 12..I have tried to keep it simple with simple words..


मुझे अपनी ही ज़ात से मिल ने दो
मिरी असली औक़ात से मिल ने दो  

मिरे सीने में जो सुलगतें हैं  उन 
सितारों को अब रात से मिल ने दो 

जुदा जिन खयालात  से मैं  रहा 
मुझे उन खयालात से मिल ने दो 

न मगरूर हो जाऊं जीतों में  मैं 
मुझे तुम कभी मात से मिलने दो 

थे बिखरे पड़े हर्फ़ जो ज़ेहन में 
ग़ज़ल बनके सफ़हात से मिलने दो 

जो "मज़लूम" खुद को कहे अब उसे
हमारे भी  हालात  से  मिल ने  दो  
‪#‎PoetShriramMurthi‬----Mazluum
© Copyright 2015 Shriram Murthi - ALL RIGHTS ARE RESERVED

No comments:

Post a Comment