Monday, September 7, 2015

Ek Matla aur Sher by Poet Shriram Murthi


अपने ग़म को जैसे साया कर लिया
सारी दुनिया को पराया कर लिया
मन्नतों में मांगी थी जो ज़िंदगी
इक ही पल में तुमने ज़ाया कर लिया

Saturday, September 5, 2015

Ghazal 05/09/2015 by Poet Shriram Murthi




बंद लिफाफों में बात रहने दो
उन किताबों में बात रहने दो
इश्क़ इज़हार चाहता है मगर
अब हिजाबों में बात रहने दो
बे-जुबां आँखें बात करतीं है
कुछ तो आँखों में बात रहने दो
के बहारों की मुन्तज़िर हैअभी
मेरी शाख़ों में बात रहने दो
बात है बीते उन दिनों की तो
बातों बातों में बात रहने दो
ज़िंदगी सब कहाँ सिखाती है
कुछ निसाबों में बात रहने दो