Monday, August 31, 2015

Ghazal by Poet Shriram Murthi "Mazluum"


ग़ज़ल हुई है पसंद आये तो नवाज़िये--31/08/2015

मैं भी मशरूफ मंज़रों में था
मेरा क़ातिल भी रहबरों में था

मौत के घाट वो उतार गया
जो मिरे दिल के मंदिरों में था

आज बिजली गिरी है सम्त मिरे
क्या वो जाने कि जो घरों में था

उड़ रहा है अभी वो हारा नहीं
खून उसके मगर परों में था
Poet Shriram Murthi

Saturday, August 29, 2015

Raftaar-Ghazal--29/08/2015 by Poet Shriram Murthi


आज दुनिया जिस रफ़्तार से चल रही है इंसानी मूल भाव प्यार,करुणा,दया हम भूलते जा रहे है और मशीनो में बदल ते जा रहे हैं । मैंने इसे ग़ज़ल में इज़हार किया है।   
कौन सी सम्त चल रहे हैंलोग
अपने ही आप जल रहे हैं लोग
के तरक़्क़ी का देख कर साचा
बे-खुदी में पिघल रहे हैं लोग
तेज़ रफ़्तार हो गए इतने
के मशीनों में ढल रहे हैं लोग
कैसें कर लूँ यकीं मैं चेहरों पे
रोज़ चेहरा बदल रहे हैं लोग
एक तहज़ीब और बसाने को 
सारी फितरत निगल रहे हैं लोग

Zindagii--Ghazal by Poet Shriram Murthi

ज़िंदगी पे लिखने की ज़ुर्रत कर रहा हूँ पसंद आये तो नवाज़िये। 

मुख़्तसर कोई सफर है ज़िंदगी
कब यहां पे मो'तबर है ज़िंदगी

ऐ मुसाफिर भूल कर भी भूल मत
मौत भी है जो अगर है ज़िंदगी

उम्र भर जीता रहा गफलत में जो
कहता था के इक हुनर है ज़िंदगी

मैं मसाफ़त में हूँ सदियों से यहां
के मुझे तो बस मफर है ज़िंदगी

मो'तबर-reliable,मफर-refuge,asylum , मसाफ़त-Journey

Monday, August 24, 2015

Ghazal by Poet Shriram Murthi-Nishaanii

अभी हुई है इक ग़ज़ल--24/08/2015 1:25 AM

कोई तो ऎसी निशानी दे जा
आँखों में मेरे भी पानी दे जा

के न थम जाएँ ये साँसें मेरी
फूक दे जान रवानी दे जा

जी लूँ किरदार किसी दिन तेरा
मुझ को अपनी ये कहानी दे जा

जिसमे पल पल हों कि सदियों जैसे
शाम कोई वो सुहानी दे जा

डायरी मेरी तू ही रख ले मगर
बस ग़ज़ल इक वो पुरानी दे जा

Copyright Poet Shriram Murthi

Saturday, August 22, 2015

Ghazal by Poet Shriram Murthi "Mazluum"


ایک غزل آپ کی نظر
زندگی میں کچھ کمی رہ جاتی ہے
آنکھوں میں جیسے نامی رہ جاتی ہے

ज़िंदगी में कुछ कमी रह जाती है
आँखों में जैसे नमी रह जाती है

خواہشوں کے بیج بوتیں ہے مگر
دل مے بنظر ذمی رہ جاتی ہے

खाव्हिशों के बीज बोतें है मगर
दिल में बंज़र सी ज़मी रह जाती है

لاکھ آوازیں ہوں چاہے شور کی
خامشی دائمی رہ جاتی ہے

लाख आवाज़ें हों चाहे शोर की
ख़ामुशी दाइमी रह जाती है

گرد دل سے صاف گر ہوتی نہی
تو ضمیروں پی جمی رہ جاتی ہے

गर्द दिल से साफ़ गर होती नही
तो ज़मीरों पे जमी रह जाती है

دھوپ ہو کر تو انہی سے آتی ہے
پھر بھی آنکھیں شبنمی رہ جاتی ہے

धूप हो कर तो इन्ही से आती है
फिर भी आँखें शबनमी रह जाती है

Wednesday, August 19, 2015

Ghazal by Poet Shriram Murthi "Mazluum"

आधी रात को एक ख़याल आया और ग़ज़ल हो गयी ,उम्मीद है आपको पसंद आयेगी।आपको यह ग़ज़ल कैसी लगी ज़रूर बताइयेगा।  

कुछ तो है जो आज होना बाक़ी है

पा लिया अब तुझ को खोना बाक़ी है

रात कि यूं कट गयी आँखों में ही
लगता है सदियों से सोना बाक़ी है

धागे सारे हाथ में ही रह गए
ज़िंदगी तुझ को पिरोना बाकी है

दिल ही दिल में उम्र भर रोते रहा

फूट कर अब मेरा रोना बाकी है

याद बचपन की दिलाता है मुझे 

आज भी वो इक खिलोना बाकी है
Copyright 2015 Poet Shriram Murthi

Monday, August 17, 2015

Poem:Ray of Hope for Cancer Patients by Poet Shriram Murthi



This is my support to those People  suffering from Cancer.I have lost my aunt in family due to cancer.I have tried to give a ray of hope for them.To Know Death is to know life,,,,Live every moment because nobody knows how many left for you...
  
तू बंदा भगवान का
होटों पे मुस्कान ला
तू उसका ही नूर है 
तुझसे वो कहाँ दूर है

तेरे आगे है खड़ा
तेरा ही तो हौसला
प्यारे तू न डगमगा
अंतर्मन को तू जगा
दर्द जो उसने दिया
वो ही देगा हाँ दवा

आँखों में सपने सजा
बन के फिर से धनक
आस्मां कर दे नया
रंग दे सारी ये फ़ज़ा

कैंसर को तू दे हरा
तू विजेता ज़िंदगी का
तू जीतेगा ज़िंदगी को
तू जियेगा ज़िंदगी को

हर इक पल जी ज़रा
खुल के कुछ इस तरह
ग़म की न हो जगह
सदियों से है तू यहाँ
दरिया सा है तू रवां
जिसका न कोई छोर है
तू ज़मीं तू आसमां
तू मुसलसल कारवां

खुद अपनी तू ढाल बन
ज़िंदा इक मिसाल बन
दिल में जो बसे रहे
प्यार वो ख़याल बन
हर सम्त हो रोशनी
ऎसी तू मशाल बन 

Friday, August 14, 2015

Ghazal by Poet Shriram Murthi "Mazluum"


ग़ज़ल अभी हुई है १४ अगस्त २०१५ ५:३१

ये माना के दम लेना तेरा हुनर है
हमें भी कहाँ तेरे तेवर से डर है

बुलाती है दुनिया तो आते हैं हम याँ
फ़क़ीरों का वर्ना ठिकाना न घर है

पड़ाव नही डाला चलते चला हूँ                              
ये जो ज़िंदगी है सफर ही सफर है

खड़ा था ज़मीं पे मसीहा जो अपना
कुल्हाड़ी के नीचे अभी वो शजर है

ये जो नक़्शे पा पेश-तर राहों में है
खुदा रहनुमा मेरा या रहगुज़र है

Copyright Poet Shriram Murthi "Mazluum"

Tuesday, August 11, 2015

Poem on Terrorism by Poet Shriram Murthi "Mazluum"

I am sharing my poem on terrorism which i have completed a few minutes back.It is not only a Poetic expression but grief,sorrow & anger against these destructive forces which are threat for humanity.I condemn the barbarism called terrorism which is a concern for the globe.We want peace everywhere May humanity,love & Peace prevails everywhere

मेरे मौला रे
खून खौला रे
हे भगवान रे
मैं शैतान रे 
ये क्या किया ज़माने ने
खुद से मुझे जो तौला रे

मैं मसीहा नही
मैं कबीरा नही
मैं समंदर नहीं
मैं जजीरा नही

नाम मेरा नही
मुल्क मेरा नहीं
कौम मेरा नहीं
मेरा मज़हब नहीं

ज़ख्म देता हूँ मैं  
जान लेता मैं  हूँ
दर्द देखा नही
देखी पीड़ा नही

हर तरफ लाश है
आँख में तलाश है
कौन मारा गया
जो था मेरा गया
क्या पता क्या हुआ
क्या बचा क्या रहा
सब हुआ है धुँआ
हर दुआ कांच सी
जल गयी राख सी

जान नन्ही कहीं
है खिलौने कहीं
टूटती सांस थी
टूटी चप्पल कहीं
वो तड़पते आदमी
मौत का खौफ भी
मौत से कम नही  
रो रही ज़िंदगी
रो रही ज़िंदगी 

खून से है  सनी
लाल है  ये ज़मीं  
ये ज़मीं वो ज़मीं
लाल है आसमा

मैं न इंसान हूँ
मैं तो पाषाण हूँ
मैं तो हैवान हूँ

मेरे मौला रे
खून खौला रे
हे भगवान रे
मैं शैतान रे 

Copyright Poet Shriram Murthi "Mazluum"

Monday, August 10, 2015

Ghazal Penned by Poet Shriram Murthi "Mazluum"


 ये मैं किन सवालों से घिर जाता हूँ
जो हर शाम बे-मौत मर जाता हूँ

अँधेरा वो तारी इन आखों में है
कि अब रोशनी से भी डर जाता हूँ

किसी ने यूं छोड़ा लगा कर गले
कि छूते ही मैं बस बिखर जाता हूँ

जो भी वादे मैं रात में करता हूँ
सवेरे सवेरे मुकर जाता हूँ

तमाशाई दुनिया तमाशा हूँ मैं
न जाने मैं क्या ऐसा कर जाता हूँ

खुशी बाँट देता हूँ ग़म लेता हूँ
दुआएं लिए रोज़ घर आता हूँ

Copyright 2015 Poet Shriram Murthi

Sher -Poet Shriram Murthi "Mazluum"

अभी हुआ है ये शेर --१२:०३ १०/०८/२०१५

ये मैं किन सवालों से घिर जाता हूँ
जो हर शाम बे-मौत मर जाता हूँ

Copyright ‪#‎ShriramMurthi‬

Sunday, August 9, 2015

जितना पाएगा-उतना चाहेगा

जीवन भर मनुष्य बाहरी चीज़ो में खुशी और संतुष्टी ढूँढता है पर हाथ सिर्फ खालीपन आता है, खुशी का स्त्रोत हमारे भीतर ही होता है मगर हम उसे जान नही पाते ,खालीपन को खोकली चीजो से भरा नही जा सकता। इंसान की प्रवृत्ति है आप जितना पाएंगे उतना और चाहेंगे, यह एक चक्रव्यू जैसा है। इस पर मैंने कुछ पंक्तियाँ लिखी है।
जितना पाएगा
उतना चाहेगा
जितना चाहेगा 
उतना कम
जितना कम
उतना ग़म
जितना ग़म
उतना खालीपन
जितना खालीपन
उतना और चाहेगा
जितना और चाहेगा
उतना और कम
जितना और कम
उतना और ग़म
जितना और ग़म
उतना और खालीपन
Copyright 2015 ‪#‎PoetShriramMurthi

Thursday, August 6, 2015

Two Couplets on Terrorism--Poet Shriram Murthi "Mazluum"


बुधवार ५ अगस्त ,उधमपुर में पकड़ा गया एक पाकिस्तानी आतंकवादी।मुठभेड़ में हमारे दो जांबाज़ जवान शहीद हो गए,उनकी वीरता को कोटि कोटि प्रणाम और श्रद्धांजलि।
यह कोई नयी बात नहीं कि पाकिस्तान की तरफ से घुसपैठ,युद्धविराम का उल्लंघन समय समय पर होते आया है। पडोसी देश अपनी हरकतों से कभी बाज़ नही आता। पकड़ा गया आतंकवादी मोहम्मद नावेद फैसलाबाद का रहने वाला है। उसकी उम्र महज़ २० साल है,जो कहता है कि  मैं हिंदुओं को मारने आया था ,ये सोच कर बड़ी हैरानी होती है के कैसे युवाओ के ज़ेहन में धर्म के नाम पर जहर भरा जा रहा है,यह बड़ी शर्मनाक बात है। मज़हब और इंसान का सिर्फ प्यार से, इंसानियत से तअल्लुक़ है दहशतगर्दी से क़तई नही।हर इंसान अमन और सुकून से रहना चाहता है चाहे वो किसी भी देश का ,किसी भी मज़हब का हो, ये दहशत के ठेकेदार इस बात न जाने को कब समझेंगे?           

इसी वाकिये पे मैं अपने जस्बात व्यक्त कर रहा हूँ। एक मतला और शेर कल हुआ है 

कभी तो मज़हबी चश्मे उतार के देखो
अजी ये इन्सां तो भूखे है प्यार के देखो

हथेलियों में ये क्या दे दिया जवां खूँ के
कहोगे अब कि ज़रा मर के मार के देखो

Wednesday, August 5, 2015

Sher Poet Shriram Murthi "Mazluum"


This sher i wrote as a reflection of relations nowadays..


कुछ नही मेहज़ एहतिराम के सिवा

क्या है रिश्तें यहॉ पे नाम के सिवा



© Copyright 2015 Poet Shriram Murthi"Mazluum"

Sher Poet Shriram Murthi "Mazluum"


अभी अभी एक शेर हुआ है पसंद आये तो नवाज़िएगा..



जिस्म ए पीतल था मैं तेरे लम्स से जर हो गया

चाहनेवाले मिरे तू कीमियागर हो गया




लम्स-Touch

जर-Gold

कीमियागर-Alchemist


Coppyright Poet Shriram Murthi"Mazluum"

Tuesday, August 4, 2015

Sher Poet Shriram Murthi "Mazluum"

अभी अभी एक शेर हुआ है पसंद आये तो नवाज़िएगा 


एक जाता है तो कोई दूसरा आ जाता है 

रास्तों को तन्हा दुनिया ने कभी छोड़ा नही


Poet Shriram Murthi "Mazluum"




Monday, August 3, 2015

Sher Poet Shriram Murthi "Mazluum"



अभी अभी एक शेर हुआ है पसंद आये तो नवाज़िएगा 



न जाने क्या था असर तेरे नूर में जाना 


हुआ यूं रात इज़ाफ़ा शुऊर में जाना


इज़ाफ़ा-increment,addition

शुऊर-Consciousness

 Copyright Poet Shriram Murthi "Mazluum"

Sunday, August 2, 2015

Sher Poet Shriram Murthi "Mazluum"



अभी अभी एक शेर हुआ है पसंद आये तो नवाज़िएगा 


लौटकर आ जाते हैं पीछे मिरे 
छोड़ आया मैं जहां भी ग़म मिरे

Copyright Poet Shriram Murthi "Mazluum"