I penned this Ghazal on 5th April 2015...I have composed it in meter 122 122 122 12
This Ghazal of mine is having a Philosophical touch..
अदावत के शोलो में जल जाओगे
यूँ खुद आंच में तुम पिघल जाओगे
रहा कौन काबिज़ सदा इस जहाँ
के तुम आज हो याँ पे कल जाओगे
गुजरते हो तो शेर सुन लो दो इक
मुसाफिर हो फिर तुम निकल जाओगे
रहोगे ज़मीं से जुड़े तो हरे
जो टूटे अगर तुम तो जल जाओगे
हूँ कीचड़ मैं जो तुम हो पत्थर के गर
मुझे छू लो बन कर कंवल जाओगे
मैं "मज़्लूम" तुम अच्छा हो वक़्त गो
मुझे देख कर रुख बदल जाओगे
#PoetShriramMurthi----------"Mazluum"© Copyright 2015 Shriram Murthi - ALL RIGHTS ARE RESERVED