Today 19 April 2015 23:25---Penned today
खुश्बुएँ यादों की जब तेरी बिखर जाती हैं
शय मिरे कमरे की एक एक यूँ संवर जाती हैं
शय मिरे कमरे की एक एक यूँ संवर जाती हैं
गर खुदा तुम न हो तो क्या हो बताओ क्या हो
जा ब जा तुम हो जहां तक ये नज़र जाती हैं
जा ब जा तुम हो जहां तक ये नज़र जाती हैं
खत में जज़्बात तुम्हारे हैं अभी भी क़ाएम
मैं पढ़ूँ जितनी दफा तनहा ये कर जाती हैं
मैं पढ़ूँ जितनी दफा तनहा ये कर जाती हैं
तेरी यादों के सहारे ही रुकी है वरना
जिस्म से मौत ये हर शाम गुज़र जाती हैं
जिस्म से मौत ये हर शाम गुज़र जाती हैं
आसमानो पे तुम्हारा है ठिकाना और ये
चांदनी हाल से मेरे बे खबर जाती हैं
चांदनी हाल से मेरे बे खबर जाती हैं
हो तसव्वुर में ख़याल और मगर लिखतें ही
सूरतें तेरी वो ग़ज़लों में उभर जाती हैं
सूरतें तेरी वो ग़ज़लों में उभर जाती हैं
#PoetShriramMurthi-------------"Mazluum"
© Copyright 2015 Poet Shriram Murthi - ALL RIGHTS ARE RESERVED
© Copyright 2015 Poet Shriram Murthi - ALL RIGHTS ARE RESERVED
No comments:
Post a Comment