Tuesday, April 14, 2015

Just finished this Ghazal (14 April 2015,11:38) & Penned it in the meter 2122/1212/112.
It is basically conversation with life &myself..I hope you will enjoy reading..

ज़िंदगी से न ये सवाल किया
क्यूँ मुझे  शय सा इस्तिमाल किया

रंग में उस के ढलता मैं यूँ गया
क्या था मेरा न ये ख़याल किया

आई दुन्या ये मेरे हुजरे में  क्यूँ
और सराए सा दिल का हाल किया

जितनी है मुझ में खोदीं उतनी ज़मीं
ख़ाक ने मुझ को फिर बहाल किया

कौन "मज़लूम" होगा हम सा भला
ज़िंदगी जिस ने खुद मुहाल किया

© Copyright 2015 Shriram Murthi - ALL RIGHTS ARE RESERVED

Poet Shriram Murthi ----"Mazluum"

No comments:

Post a Comment