Sunday, November 30, 2014

Tu to hai ek Insaan



भूल गया शायद क्या ?
तू तो है एक इंसान।
छोटी सा है जीवन
फिर क्यों  जीवन से आस बड़ी है?
चार  दिन का डेरा है यहाँ
चार दिन का है तू मेहमान।

परमात्मा ने जब बनाया तुझे
विवेक ,चेतना, आत्मा दी
भूल गया तू क्या मुसाफिर
तू है मानव और है तुझमे भावना भी।
बोले बस अब झूटी बोली
भरी चाहिए तुझको झोली,
हुई  स्वार्थ  लिप्त तेरी प्रार्थना भी,
मत कर उस खुदा पर एहसान।
भूल गया शायद क्या ?
तू तो है एक इंसान।

गरीब  का पेठ काटके,
खुश है क्यों तू ?
वो सो गया भूखे रात काटके
सोचा तो होता एक बार ,
क्यों न आधी -आधी रोटी खाए बाटके,
सब ही तो है ईश्वर  की संतान
भूल गया शायद क्या ?
तू तो है एक इंसान।

एक हाथ जपता राम,
दूजे हाथ बेचता ईमान ,
अब मोल नहीं मूल्यों का,
ज़मीर बिखता औने पौने दाम।
भूल गया शायद क्या ?
तू तो है एक इंसान।

© Copyright 2014 Shriram Murthi - ALL RIGHTS ARE RESERVED



Saturday, November 22, 2014

Afsaana

Just Penned it down  .Shriram Murthi
क्या लिखूँ कहानी मोहब्बत की
वो दीवानापन लिखूँ,वो पागलपन लिखूँ?
वो तेरा मेरा बदनाम ज़माना लिखू 
या चट्टानों पे लिखे तेरे मेरे नाम का ठीकाना लिखू। …
वो देर रात तक चाँद को तकना
सितारों से दुआओ का माँगना
तेरा दबे पाँव खिड़कियों में आना
तेरी आखों को देखते रात का काट जाना ,
तेरे सुरमे से सारी रात का अफ़साना लिखू। ।
वो गली वो सड़क वो फूठ पाथ
चले थे ले हाथो में हाथ
वो इंतज़ार के हसीं पल और तेरा आ जाना
जैसे बादल के बीच सूरज का निकलना
जहाँ तू मैं भी वहां
जिस मोड़ पे तू मुड़े मेरा मुड़ जाना
तुझे शमा कहूँ खुद को परवाना लिखू।
वो तेरे रूठ जाना फिर कभी न आना
वो सूनी रातें,तन्हाई और यादो का याराना लिखू।
था दिल महज़ पुरजा साँसों और धड़कन के लिए
था क्या वो फ़ुर्क़त का ज़माना लिखू।
वो बेहोशी,सुर्ख़ आँखें
वो ग़म से भरा पैमाना
क्या था अंजाम - ऐ -मोहब्बत मेह्खाना लिखू?
क्या लिखूँ कहानी मोहब्बत की
वो दीवानापन लिखूँ,वो पागलपन लिखूँ?
© Copyright 2014 Shriram Murthi - ALL RIGHTS ARE RESERVED


Kya Likhu Kahani Mohabbat ki,
Wo deewanapan likhu,wo pagalpan likhu?
Wo tere mera badnam zamana likhu,
ya chattano pe likhe tere mere naam ka thikana likhu.....

Wo der raat tak chaand ko takna,
sitaaro se duao ka mangna,
tera dabe paav khidkiyo me aana,
teri aakhon ko dekh ke raat ka kat jaana,
Tere Surme se saari raat ka afsaana likhu.....

Wo gali wo sadak wo footpath
Chale the haatho me leke haath,
Wo intezaar ke hasi pal aur tera aa jaana,
jaise badal ke beech sooraj ka nikalna,
Jahan tu mein bhi wahan,
Jis mod pe tu mude mera mud jaana,
Tujhe shama kahun ya khud ko parwana likhu...

Wo tera rooth jaana phir kabhi na aana
Wo sooni raate,tanhai aur yaado ka yaarana likhu,
Tha dil mehez purja saaso aur dhadkan ke liye,
Tha kya wo furqat ka zamana likhu.....

Wo behoshi wo surkh aankhe
Wo gham se bhara paimana,
Kya tha anjaam e mohabbat mehkhana likhu?
Kya Likhu Kahani Mohabbat ki,
Wo deewanapan likhu,wo pagalpan likhu?



Monday, November 17, 2014

Swach Bharat


प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वछ भारत अभियान का जो आगाज़ किया है इस से देश में स्वछता के प्रति लोग सजग हुए है। उन्होंने जिन लोगो को नॉमिनेट किया है उन्होंने अपना काम किया है। देश में गन्दगी और कूड़ा करने की मानो परंपरा सी बन गयी है। यह अभियान एक जादू की छड़ी नहीं है के घुमाया और सारा देश साफ़ हो गया। हमे अपनी जिम्मेवारी को समझना होगा। शुरुवात स्कूलों से ही करनी होगी। मुझे लगता है एक बच्चे को इसका महत्व यदि समज आ जाए तोह वो सारा जीवन उसे पालन कर सकता है। एक वयस्क इस बात को समझता है लेकिन इसे करने के लिए कतराता है। साफ़ न  करो काम से काम कचरा तोह सही जगह डिस्पोज़ करना चाइए।

अपने देश से प्यार की भावना यदि मन में है तो जिस परिसर में हम रहते है काम से काम हमे उसे साफ़ करना चाइये। यही शिक्षा घरो में हमारे बच्चो को भी देनी होगी। गांधीजी ने हमेशा स्वछता को प्राथमिकता दी है। उनके १०० वि जयंती पर उनके चरणो में एक स्वच्छ भारत रखने की जो बात मोदी जी कहते है वह बिलकुल होना चाइए।हम सब देश वासियो का यही पप्रयत्न होना चाइए।

हर छोटी छोटी चीजो के लिए हम सरकार को दोष देना जानते है पर कभी यह नहीं सोचते की एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हम क्या कर रहे है?हम कूड़े और कचरे को कही भी फेकने से सुस्ती नहीं करते। अपना घर साफ़ रखना हम जानते है वैसे ही हमे अपने देश को साफ़ रखने का जिम्मा उठाना चाइए। 



Friday, November 7, 2014

Kahan jaana chahte hai hum---Where do we want to go?

I have just written these beautiful lines ....Shriram


किसको पूछे कहाँ है हम
कहाँ जाना चाहते है हुम।
हर जगह जाने की जल्दी है,और सब्र ठहरने का भी नहीं।
आखिर कहा जाना चाहते है हम।
कुछ पा लेना चाहते है हम।
क्या है वो जिस से खुश हो जाना चाहते है हम।

खो गई क्यों वो बात इंसानियत की।
होकोई  रास्तो में  मरता तड़पता
ऐसे ही किसी को  छोड़ जाते है हम
कहा पहुचना है हमें
कहा जाना चाहते है हम।

बड़ी कारो में भी बैठकर कोई बात दिल को खाती है
एयर कंडीशन में क्यों   घूट ता है दम
यादे क्यों दौलत देखकर नहीं आती
क्यों हवा मजदुर का ही पसीना सूखती
क्यों है दिल में टीस सी
रुपयो का है कैसा मरहम
जो दर्द  होता नहीं है कम।

खोया क्या है क्यों नहीं जान जाते हम।
वो खेल हुआ भूला बिसरा बचपन का
बड़े समझदार हो जाना चाहते है हम।
मोबाइल फ़ोन की रिंग टोन  पर
सबको नाज़ है मगर
बात करे क्या शब्दों का आभाव है।
क्या छुपाना और क्या बताना चाहते है हम।

फेसबुक में फ्रेंड बहुत है
और स्टेटस भी है  ढेर सारे मगर
निजी ज़िन्दगी में ऐसा कन्नेक्शन कहा
जो दिल की बात शेयर करे हम।
किसको पूछे कहा है हम
कहा जाना चाहते है हम।

हसने की पाबन्दी नहीं है मगर
बी प्रैक्टिकल !
झूटी मुस्कराहट की मिलती है रकम।
किसको पूछे कहाँ है हम
कहाँ जाना चाहते है हुम।

© Copyright 2014 Shriram Murthi - ALL RIGHTS ARE RESERVED
Shriram Murthi


To whom should i ask where we are?
Where do we want to go?
We are eager to go everywhere but patient enough to wait there.
Where do we really want to go?
We want to achieve something.
What makes us happy?

Humanity is lost somewhere?
Are we sensitive enough?
If somebody needs help we never respond
We leave that person to die
Where do we want to reach?
Where do we want to go?

Even in the luxurious car we feel  bad
Even in the air-conditioned we feel breathlessness
Why memories are not restricted to only riches?
Why the breeze dries off the sweat of poor?
Something hurting the heart
Why couldn't we heal all the wounds with money?

Why don't we realize?We have lost something.
Childhood games are past now.
We want to behave like matured.
We are proud of our Cellphone tones
But we don't have enough words to speak
What do we want to conceal or reveal?

We have so many friends & status in facebook.
We don't have such connection personally so that we can share something.
To whom should i ask where we are?
Where do we want to go?

Laughing is not prohibited but
Be practical!
We are paid only for plastic smiles..
To whom should i ask where we are?
Where do we want to go?

Shriram Murthi

© Copyright 2014 Shriram Murthi - ALL RIGHTS ARE RESERVED






















Beti-Daughter is always close to dad


मैंने एक पिता की भावनाओ को व्यक्त किया है ,क्योकि मैं भी एक बेटी का पिता हु।

बेटी तू  है दिल का टुकड़ा
बेटी तू  है चाँद का टुकड़ा
हस्ती खिलखिलाती  जब वो
दूर हो जाता सारा दुखड़ा।

उसके नन्हे पैरो से
सारी खुशिया चलकर आई
छोटे छोटे उसके बोल
जैसे दुआ दिल से आई
उसकी आखो की चमक
पिता का  मान है
बेटी तोह अभिमान है

दूर तुझे जो पाता हु बेटी
मायूस मैं  हो जाता हु
पल में खुश हो जाता हु
जब दीखता है तेरा मासूम सा मुखड़ा
बेटी तू  है दिल का टुकड़ा
बेटी तू है चाँद का टुकड़ा।

अपने सपनो को संजोना तू
दुखी कभी न होना तू
जीवन में अच्छे बुरे पल है
शंघर्ष से सवेरा है ,ये आज भी कल है।
सारी खुशिया तेरी
मुझे दे दे तेरा सारा दुखड़ा
बेटी तू है दिल टुकड़ा
बेटी तू है चाँद का टुकड़ा।

© Copyright 2014 Shriram Murthi - ALL RIGHTS ARE RESERVED


I am expressing feelings of a father for a daughter.I am also father of baby girl..

oh Daughter you are my heart
You are like some moon..
Whenever you Smiles & Laughs
All the Pain & Sadness fades away...

You brought happiness when you came into our Lives
Your small broken words are Like a beautiful Prayer
Your sparkling eyes are respect for father
Oh Daughter you are Pride for father

When I am away from you I feel very upset
& When i see your innocent face i am happy
oh Daughter you are my heart
You are like some moon..

Oh Daughter Never be Sad
Always fulfill your Dreams
Life is full of Good & bad moments
There is always a new Dawn for those who Fights
May you have all the happiness in the world
Give me all your sorrows

Oh Daughter You are my heart
You are like some moon....

Thanks
Shriram Murthi


















Monday, November 3, 2014

Sadashiv Amrapurkar Passes Away

बॉलीवुड के मश्हूर  अदाकार सदाशिव अमरापुरकर का सोमवार सुबह कोकिला बेन हस्पताल में निधन हो गया। सदाशिव अमरापुरकर ने कई सारे यादगार नेगेटिव किरदार किये। अर्द सत्य(१९८३) से उन्होंने हिंदी सिनेमा जगत में शुरुवात की थी उनहोने  "रामा शेट्टी " नमक किरदार निभाया था जिसके लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर फिल्मफेर मिला था। १९९१ में सड़क मूवी में उनका महारानी किरदार  जो की एक किन्नर थी बेहद सराहा गया,इसके लिए भी उन्हें बेस्ट परफॉरमेंस इन नेगेटिव रोल का फिल्मफेर अवार्ड प्राप्त हुआ। वे एक थिएटर आर्टिस्ट थे उन्होंने ५० से भी ज्यादा प्ले में बतौर एक्टर डायरेक्टर काम किया। हिंदी फिल्म जगत का एक दिग्गज अदाकार को हमारी श्रद्धांजलि। भगवान उनकी आत्मा को शान्ति प्रधान करे। 
Image result for sadashiv amrapurkar
१९५०-२०१४ 

Sunday, November 2, 2014

Happy Birthday ShahRukh

आज बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान का ४९ वा जन्मिदन है। शाहरुख !आपको जन्मदिन की ढेर सारी बधाई। आप अपनी अदाकारी से इसी तरह सारे अवाम का मनोरंजन करते रहे। आपकी सफलता में चार चाँद और लग जाए।

शाहरुख़ खान बेहद ही लोकप्रिय सितारे है देश में ही नहीं बल्कि दुनिया में। इनका विनम्र स्वाभाव इनका कद और भी उचा कर देता है।शाहरुख़ खान ने अपने अदाकारी की शुरुवात टेलीविज़न सीरियल फौजी से की ,उसके बाद उनका बहुचर्चित सीरियल सर्कस काफी लिकप्रिया था और उनके किरदार को भी बहुत सराहा गया। हेमा मालिनी जी का भी योगदान था उनको फिल्मो में लाने में ,हेमा जी ने "दिल आश्ना है " फिल्म में शाहरुख़ को ब्रेक दिया था।१९९२ में आई उनकी फिल्म दीवाना ने फ़िल्मी दुनिया में उनका असल परिचय हुआ।

शुरुवाती दौर में उन्होंने डर, बाज़ीगर और अंजाम जैसी फिल्मो में नेगेटिव रोल किये जिसमे उनकी अदाकारी काफी प्रसंशनीय रही। उस दौर में उन्हें इसी प्रकार के रोल ऑफर किये जाने लगे। उनका खुमार परवान चढ़ा जब एक ऐतिहासिक फिल्म "दिल वाले दुल्हनिया " आई १९९५ में ,तब शाहरुख़ एक रोमांटिक हीरो की तरह सारे बॉलीवुड में अपनी चाप छोड़ चुके थे। इस फिल्म ने १९९६ में १० फिल्मफेर अवार्ड्स पाये थे ,जो किसी भी बॉलीवुड मूवी के नाम कभी नहीं रहे।कहा जाता है आज भी यह फिल्म मुंबई के मराठा मंदिर नमक थिएटर में चलाई जाती है।  शाहरुख़ खान अब बॉलीवुड के रोमांस किंग बन चुके थे।

दिल तो पागल है (१९९७) ,कुछ कुछ होता है (१९९८) और कभी ख़ुशी कभी गम (२००१) जैसी सुपर हिट फिल्मो से शाहरुख़ खान बॉलीवुड के सुपरस्टार हो गए।"देवदास " में एक शराबी प्रेमी का किरदार  और  "स्वदेस" में एक नासा के साइंटिस्ट का किरदार जिसे उन्होंने इतनी संजीदगी से बखूभी निभाया।"चक दे इंडिया " में महिला हॉकी टीम केकोच का किरदार जो हम कभी नहीं भूल सकते। शाह रुख खान को भारत सरकार द्वारा २००५ में पद्म श्री अवार्ड्स से भी नवाजा जा चूका है जो देश चौथा सबसे बड़ा गौरव शाली अवार्ड है।




Saturday, November 1, 2014

Life & the Purpose.....


The value of poets,Shayar & Writers in society is very high.These people show the real face of the society through their imagination that too very beautifully.I am fond of writing since my childhood days.Whenever i got leisure time i have written a poem or shayari.What ever came in my mind that time i had penned it down but never thought or realized that i should have taken it seriously for my life.

I think it is never too late & am still on the game.I want to opt my passion i.e. writing as my career.I know the situation is adverse now but tomorrow it will be better & with this hope i am moving ahead step by step.Whenever i listen to successful & great people i come to know that our passion should be our profession.

Every human being born has a purpose.We need to know the purpose to devote our life for that.On this very route only success can be achieved.I decided to follow this path shown by the masters.At the end of life if we look back we would see that the life is lived in true sense.

We spend the whole life following someone else's path.Generally we ignore our dreams & purpose due to the social limitations.People around us sometimes make it difficult to conceive the dreams.We are taught that nothing is easy especially to be successful or influenced person.If the seeds are sown such that everything looks difficult.To keep dreams alive it is necessary to work on it continuously.Life is full of challenges & on facing it we grow.

Confidence & belief are very important & the thing we believe will become a reality. Sampooran Singh Kalra was a car mechanic.He chased his love,passion of writing & became the best Poet & Lyricist in India.His songs are very popular than contemporary.We wouldn't have got such a beautiful Poet if he were not following his dream.

Former C.E.O of Apple,Steve Jobs was a college drop out.He would told that do those things you love to & always join the points in life."Stay Hungry,Stay Foolish" was his mantra.We need to be hungry for new things so that we can define new dimensions for life.Some incidents in life do hurts but it is the inspiration source as well to do better & we come out as a stronger person.

Through this blog i will write poems,Success & inspirational stories to be inspired.





कवि,शायर और लेखक इनका समाज में जो दर्जा है वो हम  सभी जानते है। ये सभी लोग  समाज का आइना होते है। जीवन के हर एक पहलु को अपने कल्पना के माध्यम से इतनी सुंदरता से पिरोते है। मुझे बचपन से  ही लिखने में रूचि रही है। मैंने जब भी समय मिला कुछ कविता या शायरी जरूर लिखी है वो भी उस वक़्त जेहन में जो चल रहा होता है उसके मुताबिक़। लेकिन कभी ऐसा सोचा नहीं  या समझ नहीं थी के मुझे अपनी इसी प्रतिभा को ही चुनकर आगे बढ़ना चाहिए।

अभी भी कुछ नहीं बिगड़ा है मैं ऐसा मानता हूँ  और लिखने को ही अपना पेश बनाना चाहता हूँ। आज परिस्थितिया अच्छी नहीं है लेकिन कल बेहतर होंगी ऐसी उम्मीद के साथ एक कदम आगे बढ़ा रहा हु। जब भी सफल और महानुभाव लोगो को सुनता या पढता हूँ  तो यही ज्ञात होती  है की जिस काम को आप प्यार करते हो उसी काम को पेशा  बनाना चाइये। इंसान उसमे ज्यादा सफलता प्राप्त करता है।

हर इंसान जो पृथ्वी पर आया है उसका एक मक्सद है। उस मकसद को जानना जरूरी होता है ताकि हम अपनी ज़िन्दगी को उसके लिए समर्पित कर दे। उसी मार्ग पर ही सफलता प्राप्त होती है ऐसा गुरुओ  का कहना है ,इसी लिए मैंने  भी इसी गुरुमंत्र को लेकर आगे बढ़ने का निष्चय किया है। जीवन के अंत में जब पीछे मुड़कर देखे तो हमें ये एहसास होगा की सही मायनो में ज़िन्दगी को जिया है।

हम  किसी और के बताये हुए रास्ते पर सारा जीवन गुजार देते है। अपने सपने को अपने मकसद को समाज के दायरों के कारण अनदेखा कर देते है। हमारे आस पास के लोग ही हमे हमारे सपने की परिकल्पना करने नहीं देते। हमे यही सिखाया जाता है की कोई चीज आसान नहीं होती ख़ास करके एक बड़ा आदमी बनना या समाज में प्रभावी शक्शियत बनना। बचपन से ही ऐसी सोच पैदा की जाती है की हमे हर काम मुश्किल लगता है। अपने सपनों को जीवित रखना और उस दिशा में सतत काम करना आवश्यक है। जिंदगी चुनौतियों से भरी है और चुनौतियों का सामना करके ही हम निखरते है।

आत्मविश्वास और बिलीफ बहुत जरूरी है और जो हमने मान लिया वो हमारे जीवन में होकर ही रहेगा।संपूर्ण सिंह कालरा एक जो एक कार मैकेनिक थे। अपने प्यार को हुनर को ,अपने सपने को इस जूनून से जिया की गुलज़ार नमक एक उत्कृष्ट गीतकार ,शायर का उदय हुआ। आज भी उनके लिखे गीतों का जादू सर चढ़कर बोलता है। एक महान गीतकार न मिलते हमे अगर वो अपने हुनर को तवज्जो नहीं देते और उसे ही अपना पेश ना बनाते।

एप्पल के पूर्व C.E.O.  स्टीव जॉब्स ने कॉलेज की पढाई कभी पूरी नहीं की। उनका भी कहना था की हमेशा उस काम को करो जिससे आपको प्यार है। उन्होंने कहा था के अपने ज़िन्दगी के पिछले सारे बिन्दुओ को जोड़ने के पश्चात्त ही ज़िन्दगी के मकसद में सफलता प्राप्त होती है। "स्टे हंगरी ,स्टे फूलिश " उन्होंने कहा था। हमें अपने अंदर वो भूक हमेशा बरकार रखनी चाइये जिससे हम ज़िन्दगी को,अपने काम को नए आयाम दे सके। कुछ वाकये जीवन में होते है जिस से हमे तकलीफ होती है ,पर ऐसे ही समय में हमारे अंदर और बेहतर करने की प्रेरणा आती है और हम पहले से ज्यादा प्रभाव शाली बनकर उभरते है।

मैं इस ब्लॉग के जरिये कई महान हस्तियों के जीवन की रोचक बातें ,उनके शंघर्ष और सफलता की कहानियो पर लेख़  लिखुगा। मुझे और आपको इस से काफी प्रेरणा मिलेगी।
मैं समाज के कुछ मुद्दो पर भी लिखना चाहुगा ताकि हम बेहतर तरह से उसे समझे और कुछ सकारात्मक कदम उठा सके। एक इंसान के छोटे से कार्य से समाज में चीजे बदल सकती है। कुछ ऐसी जानकारिया भी बाटेंगे जिसका लोगो को लाभ हो सके।