Sunday, August 31, 2014

Today is Sunday...
I am posting something beautiful lines written two years ago.........


हौसला जो हो कुछ करने का कुदरत भी अपने फैसले बदलता है ।

जो आज अकेले चलता है वही कल भीड़ का रुख़ बदलता है ।





Friday, August 29, 2014

My Writings 1: In Gulzaar Style-----Shriram

My Writings 1: In Gulzaar Style-----Shriram: मैं गुलज़ार साहब का बहुत बड़ा प्रशंशक हूँ  और उनकी लिखें हूए हर कविता शायरी ग़जल में एक एक सुकून सा होता है और वहीँ उनके  लेखन में मिट्टी की ख़...

Thursday, August 28, 2014

In Gulzaar Style-----Shriram

मैं गुलज़ार साहब का बहुत बड़ा प्रशंशक हूँ  और उनकी लिखें हूए हर कविता शायरी ग़जल में एक एक सुकून सा होता है और वहीँ उनके  लेखन में मिट्टी की ख़ुश्बू  होती है । वे गंभीर चीजो को भी बड़ी आसानी से व्यक्त करते है । उनके नज़्मो  को पढ़कर  सीख  रहा हूँ ।

उनके अंदाज़ में मैंने  कुछ लिखने की कोशिश की है । उम्मीद करता हु आप लोगो को पसंद आएगा । 

शाम ढली फिर एक दिन रात में तब्दिल हो गया 
सितारे मुस्कुराकर  अपनी मौज़ूदगी दर्ज़ करा रहे है । 
कोई सपना आज फिर हकीकत की देहलीज़ पर दम तोड़ गया 
रास्ते जो दिन भर भीड़ की घुटन सहते है 
मानो खुली सास ले रहे है । 
ऊँची  ऊँची इमारतों के बाज़ू  कोई फूटपाथ फिर किसी का सिरहाना बनी है । 

श्रीराम मूर्ति
© Copyright 2014 Shriram Murthi - ALL RIGHTS ARE RESERVED

Introduction

यह मेरा पहला ब्लॉग है जिसमे मैं अपनी रचनाओं को आपके सामने प्रस्तुत करूँगा । मुझे कविता ,शायरी लिखने का बहुत शौक है और मैं कई सालो से लिखना सीख रहा हूँ ।मेरा सपना भी यही है  रचनाओं  को ज्यादा से ज्यादा लोगो तक पहुँचे ।  इंसान जीवन में हर दिन कुछ नया सीखता है और मैं भी यही कोशिश करता हूँ ।  अपने इस जूनून को नए मायने  देना चाहता हूँ ।

किस काम का ये खून जो कतरा कतरा ना हो इसमें जूनून ।

इस जिंदगी कुछ लिख के जा जो किसी रूह को दे सुकून ||