Monday, January 12, 2015



Nazm Penned on---12 January 2015---"मेरे रतजगे "
कल रात तुम सो गयी और मैं जागता रहा
सुर्ख़ आँखो की स्याही से सियाह रात में नज़्म लिखता रहा
सारी रात मैं रात को काट ता रहा और रात मुझे 
घडी का काटा टिक-टिक करता हुआ
मेरी तेज़ धड़कनो को चेस करता रहा
इल्म है मुझे के जीतेगा वही (घडी का काटा)
क्यूंकि एक दिन ये धड़कन बंद हो जाएंगी
और मैं वक़्त की गिरफ्त में कही खो जाऊँगा
यकीन मानो ये दोष तम्हारा नही है, तुमने बहुत प्यार दिया!
देखो ,करीब होकर भी तुम्हारे तनहा सा हूँ मैं
जैसे कुएँ के ऊपर लटकी हुई वो खाली बाल्टी
गुज़िश्ता वक़्त की बातें रस्सी जैसी जकड़ी हुई है मुझको
कोई उस रस्सी को इतना कस के लपेट कर बाँध चला गया है
के मुझे नजात नहीं मिल रही है देखो
एक बार शायद तुम में खो जाऊं डूब जाऊं तो हो सकता है
वो माज़ी की ज़ंग जो मुझमे लगी है गीली होकर तह बा तह टूटकर गिर जाए
ये उलज़न है के कैसे अपने भीतर झाकू?बड़ा अँधेरा दिखता है
शायद वो यादें किसी की मेरे अंदर जल जल कर कालिक छोड़ गयी
अब वो मेरे चेहरे पे भी दिखाई देने लगी है
उंडेल दू इन्हे सफ़हे पे तो रौशनी होगी इस बात का गुमान है !
‪#‎PoetShriramMurthi‬----------"Mazluum"
© Copyright 2015 Shriram Murthi - ALL RIGHTS ARE RESERVED

No comments:

Post a Comment