भूल गया शायद क्या ?
तू तो है एक इंसान।
छोटी सा है जीवन
फिर क्यों जीवन से आस बड़ी है?
चार दिन का डेरा है यहाँ
चार दिन का है तू मेहमान।
परमात्मा ने जब बनाया तुझे
विवेक ,चेतना, आत्मा दी
भूल गया तू क्या मुसाफिर
तू है मानव और है तुझमे भावना भी।
बोले बस अब झूटी बोली
भरी चाहिए तुझको झोली,
हुई स्वार्थ लिप्त तेरी प्रार्थना भी,
मत कर उस खुदा पर एहसान।
भूल गया शायद क्या ?
तू तो है एक इंसान।
गरीब का पेठ काटके,
खुश है क्यों तू ?
वो सो गया भूखे रात काटके
सोचा तो होता एक बार ,
क्यों न आधी -आधी रोटी खाए बाटके,
सब ही तो है ईश्वर की संतान
भूल गया शायद क्या ?
तू तो है एक इंसान।
एक हाथ जपता राम,
दूजे हाथ बेचता ईमान ,
अब मोल नहीं मूल्यों का,
ज़मीर बिखता औने पौने दाम।
भूल गया शायद क्या ?
तू तो है एक इंसान।
© Copyright 2014 Shriram Murthi - ALL RIGHTS ARE RESERVED
No comments:
Post a Comment