बंद लिफाफों में बात रहने दो
उन किताबों में बात रहने दो
उन किताबों में बात रहने दो
इश्क़ इज़हार चाहता है मगर
अब हिजाबों में बात रहने दो
अब हिजाबों में बात रहने दो
बे-जुबां आँखें बात करतीं है
कुछ तो आँखों में बात रहने दो
कुछ तो आँखों में बात रहने दो
के बहारों की मुन्तज़िर हैअभी
मेरी शाख़ों में बात रहने दो
मेरी शाख़ों में बात रहने दो
बात है बीते उन दिनों की तो
बातों बातों में बात रहने दो
बातों बातों में बात रहने दो
ज़िंदगी सब कहाँ सिखाती है
कुछ निसाबों में बात रहने दो
कुछ निसाबों में बात रहने दो
Copyright Poet Shriram Murthi
No comments:
Post a Comment