मैं गुलज़ार साहब का बहुत बड़ा प्रशंशक हूँ और उनकी लिखें हूए हर कविता शायरी ग़जल में एक एक सुकून सा होता है और वहीँ उनके लेखन में मिट्टी की ख़ुश्बू होती है । वे गंभीर चीजो को भी बड़ी आसानी से व्यक्त करते है । उनके नज़्मो को पढ़कर सीख रहा हूँ ।
उनके अंदाज़ में मैंने कुछ लिखने की कोशिश की है । उम्मीद करता हु आप लोगो को पसंद आएगा ।
शाम ढली फिर एक दिन रात में तब्दिल हो गया
सितारे मुस्कुराकर अपनी मौज़ूदगी दर्ज़ करा रहे है ।
कोई सपना आज फिर हकीकत की देहलीज़ पर दम तोड़ गया
रास्ते जो दिन भर भीड़ की घुटन सहते है
मानो खुली सास ले रहे है ।
ऊँची ऊँची इमारतों के बाज़ू कोई फूटपाथ फिर किसी का सिरहाना बनी है ।
श्रीराम मूर्ति
© Copyright 2014 Shriram Murthi - ALL RIGHTS ARE RESERVED
© Copyright 2014 Shriram Murthi - ALL RIGHTS ARE RESERVED
No comments:
Post a Comment